⚡महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में शिवसेना को गुलाम समझा जाता था: संजय राउत
By Bhasha
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि जब पार्टी 2014 से 2019 के दौरान महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सत्ता में थी, तब उससे ‘‘गुलामों’’ की तरह व्यवहार किया गया और उसे राजनीतिक तौर पर समाप्त करने की कोशिश की गईं.