⚡हिमाचल भाजपा की 3 दिवसीय बैठक में उपचुनाव में हुई करारी हार के कारणों पर होगी चर्चा
By IANS
हिमाचल प्रदेश भाजपा की तीन दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुधवार से शुरू होगी, जिसमें राज्य में 30 अक्टूबर को हुए उपचुनावों में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा होगी. पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी.