⚡सूरत में जहरीले धुएं की चपेट में आकर 6 मजदूरों की मौत के मामले में 4 गिरफ्तार
By IANS
गुजरात के सूरत जिले में गुरुवार को एक फैक्ट्री के पास खड़े रसायन से भरे टैंकर से कथित तौर पर निकले जहरीले धुएं की चपेट में आने से कारखाने के छह मजदूरों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में सूरत पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.