उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दलित परिवार के शादी समारोह में 'थूक जिहाद' का बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में विक्रम कुमार बाल्मीकि की बेटी की शादी के दौरान बारातियों के लिए तैयार की जा रही तंदूरी रोटियों पर थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
...