देश में इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ने की भविष्यवाणी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने की है. बीते दिनों से देश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ गई है. आईएमडी ने दिसंबर से फरवरी के लिए अपने सर्दियों के पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.
...