भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), चेन्नई ने अगले कुछ दिनों के लिए तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के 16 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है और यह तेज बारिश का सिलसिला 19 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है.
...