बिहार के जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक झोपड़ीनुमा मकान गिर जाने के कारण दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य महिला सहित चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीरो बिगहा में सुंदर दास अपने पूरे परिवार के साथ एक झोंपड़ीनुमा घर में रहता है.
...