⚡हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, बेटियों ने मारी बाजी
By IANS
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने शनिवार को 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया. इस साल का कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा है. परीक्षा में कुल 86373 छात्र बैठे जिनमें से 71591 पास हुए.