उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार, 2 जून 2026 को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। 'गंगा होटल दर्शन' के पास 8 यात्रियों को लेकर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग लापता हैं. वाहन में सवार सभी लोग राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
...