केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर हैं. शनिवार रात वो शिर्डी एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्नेहपूर्ण अभिवादन किया. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से जारी पोस्ट में कहा गया कि अमित शाह के आगमन पर फडणवीस ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
...