⚡हिमाचल में बारिश से तबाहीः उफान पर नदियां, ताश के पत्तों की तरह ढह गया रेलवे पुल
By Vandana Semwal
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है. हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हो गए. भारी बारिश के चलते कांगड़ा में चक्की रेलवे ब्रिज टूट गया है.