अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलतापूर्वक कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का एक मजबूत योजनाबद्ध जवाब था. सरकार की सख्त प्रतिक्रिया ने पीड़ितों को न्याय दिलाया है.
...