मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. कल्याण, भिवंडी, उल्हासनगर, बदलापुर शहरों सहित कई इलाकों में बुधवार की बारिश के बाद गुरुवार तड़के से ही भारी बाढ़ आ गई. इसके अलावा वडाला, चेंबूर, सायन सहित कई इलाकों में सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी है.
...