देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बुधवार को भी बारिश का कहर जारी है. कई जिलों में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित जिलों के स्कूलों को बंद रखें का निर्णय लिया है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के दक्षिणी तट के पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश हो रही है.
...