महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह देश छोड़कर भाग गए हैं. सिंह अब होमगार्ड के कमांडेंट-जनरल हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने कहा है कि न तो राज्य और न ही केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों को सिंह के ठिकाने का कोई आभास है और वह उनकी तलाश कर रही है.
...