देश

⚡भारत की पहली Air Taxi की चंडीगढ़ से हिसार के बीच हुई शुरूआत, CM मनोहरलाल खट्टर ने किया उद्घाटन

By Manoj Pandey

हरियाणा (Haryana) के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल (CM Manohar Lal Khattar) ने देश की पहली एयर टैक्‍सी सेवा ( Air Taxi Services) का चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चंडीगढ़-हिसार फ्लाइट का उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, एयर टैक्सी का दूसरा चरण 18 जनवरी से हिसार से देहरादून के लिए शुरू किया जाएगा और तीसरा चरण 23 जनवरी से हिसार से धर्मशाला के लिए शुरू किया जाएगा. चंडीगढ़ से हिसार के बीच शुरू हुई सेवा को उडान स्‍कीम (UDAN Scheme) के तहत शुरू किया गया है. इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों का काफी समय बचेगा. जैसे कि यात्री एयर टैक्सी 50 मिनट में चंडीगढ़ से हिसार पहुंच जाएंगे.

...

Read Full Story