हरित क्रान्ति का सिरमौर रहा हरियाणा प्रदेश अब नील क्रान्ति को पंख लगाने की ओर अग्रसर हो गया है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में नील क्रान्ति लाने की आवश्यकता बताने के बाद केंद्र सरकार ने एक नई योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की घोषणा कर इसकी शुरुआत की है ताकि समुद्री व अन्य जल संपदाओं का देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़े.
...