बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनावों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मेहनत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है. उन्होंने शानदार चुनावी नतीजे को जेपी नड्डा की प्रभावी और कुशल रणनीति का परिणाम बताया है. धन्यवाद समारोह से पहले गृहमंत्री अमित शाह में मिली जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे थे.
...