⚡Gurugram: निर्माण स्थल पर टावर क्रेन लगाने के दौरान हादसे में 4 की मौत, 1 घायल
By IANS
गुरुग्राम के सेक्टर-77 स्थित निर्माण स्थल पर मंगलवार शाम 17वीं मंजिल पर एक टावर क्रेन फिक्स करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. घटना शाम करीब पांच बजे की है.