गुजरात में सोमवार कोरोना वायरस के 11,403 मामले सामने आये जो एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,15,972 पहुंच गयी. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. यह पहली बार है कि राज्य में कोविड-19 के दैनिक मामले 11000 के पार चले गये हैं. कल राज्य में 10340 मामले सामने आये थे.
...