गुजरात पुलिस के स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) ने वडोदरा के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में बड़े पैमाने पर चल रहे पेट्रोल और डीजल चोरी के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है. एक गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने अम्मा रोडवेज परिवहन कार्यालय के पास एक खुले प्लॉट पर छापा मारा, जहां कथित तौर पर चोरी का ईंधन निकाला, संग्रहीत किया और अवैध रूप से बेचा जा रहा था.
...