⚡गुजरात चुनाव से पहले केंद्र का बड़ा फैसला, 3 देशों के अल्पसंख्यकों को मिलेगी राज्य में नागरिकता
By IANS
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता को लेकर बड़ा फैसला किया है. गुजरात के 2 जिलों आणंद और मेहसाणा में रह रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी जाएगी.