उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के एक करीबी दोस्त को पेट में गोली लग गई. घटना सोमवार को मंडैहयो गांव में हुई. आरोपी की पहचान दुल्हन पक्ष की तरफ से आए आबिद अहमद के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
...