विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एक वैश्विक अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जून से अगस्त 2026 के बीच प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' जलवायु प्रणाली के विकसित होने की 80% संभावना है। इसके कारण वैश्विक मौसम चक्र प्रभावित होगा, जिससे भारत में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर रहने और लंबे समय तक भीषण लू चलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कृषि, जल उपलब्धता और आर्थिक स्थिरता को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है.
...