⚡बिहार में अग्निपथ के विरोध में उत्पात के बाद सरकार जागी, 12 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक
By IANS
सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में तीसरे दिन शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रहा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया. हालांकि तीसरे दिन अब राज्य सरकार की नींद खुली है और उत्पातियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है.