गूगल आज प्रसिद्ध प्रोफेसर व वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव की 89वीं जयंती मना रहा है और इस खास अवसर पर एक खास डूडल उन्हें समर्पित किया है. उडुपी रामचंद्र राव को भारत के सैटेलाइट मैन के तौर पर याद किया जाता है. वे भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के अध्यक्ष थे.
...