नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय सर्राफा बाजार के लिए काफी अहम रही है. गुरुवार, 1 जनवरी को सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई. पिछला साल सोने के निवेशकों के लिए शानदार रिटर्न देने वाला रहा था, जिसके बाद अब कीमतें अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब ही कारोबार कर रही हैं.
...