भारत में लोगों का सोने से एक इमोशनल वैल्यू जुड़ा है. सोना समृद्धि और धन का प्रतीक है. स्वर्ण आभूषण भारतीय महिलाओं को इतना प्रिय है कि उनके पास यह जितना हो उतना ही कम होता है. चूंकि सोना शुभ समारोहों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए ये कितना भी महंगा हो लोग इसे खरीदते जरुर हैं.
...