⚡भांजे की शादी में 21 करोड़ का मायरा, 1 किलो सोना, पेट्रोल पंप, 210 बीघा जमीन, 1.51 करोड़ रुपये कैश भी
By Vandana Semwal
राजस्थान के नागौर जिले के झाडेली गांव में एक शादी समारोह ने पूरे राज्य का ध्यान खींच लिया. वजह थी एक ऐतिहासिक मायरा. मारवाड़ी समुदाय की पारंपरिक रस्म मायरा में भाई अपनी बहन के घर शादी में उपहार देते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ, वह कल्पना से परे था.