⚡प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे तीन दिवसीय समिट का शुभारंभ
By IANS
यूपी के आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए शुक्रवार से 3 दिन तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होगा. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय समिट का शुभारंभ करेंगे. इस सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने विचार रखेंगे.