उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया है. यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. इस लोक अदालत में विभिन्न स्तरों पर लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाएगा.
...