पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को निधन हो गया. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अजय राय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने निधन पर दुख जताया है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है.
...