उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता निर्मल सिंह के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज किया गया है. निर्मल सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फार्महाउस में 3 गायों को गोली मारी, जिसमें से एक की मौत हो गई. सिंह के खिलाफ बेहट कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी. घटना 3 दिन पहले की है, जिसके बाद कई हिंदुत्ववादी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया. पहले तो पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था कि यह घटना हरियाणा में हुई थी. लेकिन कई हिंदुत्ववादी संगठनों ने मिलकर प्रदर्शन किया और अपने विरोध को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ले गए.
...