उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती हुए. शुक्रवार को वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऐहतियात बरतने की सलाह दी है. खंडूड़ी बीते दिन कुछ स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों के साथ ऋषिकेश एम्स में भर्ती हुए थे. बीते दिन भुवन चंद्र खंडूड़ी को कार्डियक की समस्या बताई जा रही थी.
...