भारत की पहली महिला वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने एक बार फिर से दुनिया की 100 सबसे ज्यादा ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. फोर्ब्स (Forbes List 2020) की ओर से जारी लिस्ट में निर्मला सीतारमण को 41वां स्थान मिला है. पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें 34वां स्थान मिला था. निर्मला सीतारमण भारत की पहली महिला मंत्री हैं जो स्वतंत्र रूप से वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रही हैं. हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहने के साथ-साथ वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला चुकी हैं और उन्होंने देश का बजट पेश किया था. निर्मला सीतारमण ने देश के रक्षा मंत्री का पदभार भी संभाला था.
...