⚡तेलंगाना में पानीपुरी खाने के बाद 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
By Nizamuddin Shaikh
तेलंगाना के राजन्ना सिर्सिला जिले में एक सड़क किनारे ठेले से पानीपूरी खाने के बाद 15 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है