⚡फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
By Bhasha
भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया . इससे पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था .