उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात आई तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण हुई घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.
...