⚡ उप्र विधान मंडल का 2021 का प्रथम सत्र 16 फरवरी से, डाटा सेंटर नीति को मंजूरी
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य विधान मण्डल के दोनों सदनों का वर्ष 2021 का प्रथम सत्र 16 फरवरी को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी.