⚡करनाल में कोबरा का सिर मुंह में डालना पड़ा भारी, सांप के डसने से शख्स की तड़प कर मौत; देखें वायरल VIDEO
By Nizamuddin Shaikh
हरियाणा के करनाल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को जहरीले कोबरा के साथ खतरनाक स्टंट करना भारी पड़ गया. कोबरा का सिर मुंह में डालने की कोशिश के दौरान सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.