केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है. जिसके अनुसार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी. किसानों के रेल रोको अभियान का असर भी दिखाई दे रहा है. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोक दी है. इसके साथ ही किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन के तहतअमृतसर में रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया है.
...