देश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों नए कृषि कानूनों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच गुरुवार यानि आज गाजीपुर बार्डर पर एकाएक माहौल तब गरम हो गया जब भाकियू प्रवक्ता किसान नेता राकेश टिकैत ने अचानक अपने समर्थकों और मीडिया के बीच एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. किसानों के अनुसार यह व्यक्ति उनके संगठन का नहीं है.
...