किसान आंदोलन (Farmers Protests) को लेकर आंदोलन कर रहे किसान एक बार फिर से अपना मोर्चा सरकार के खिलाफ तेज कर दिया है. दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब एक हफ्ते से हजारों की संख्या में किसान अपनी मांग को लेकर जुटे हुए हैं. किसानों से केंद्र सरकार ने बात तो कि लेकिन मसले का हल नहीं निकला और इसके साथ यह भी साफ हो गया कि आगे आंदोलन और भी तेज होगा. दिल्ली से सटे सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं. बता दें कि इससे पहले किसानों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच मंगलवार को हुई दो बार की बैठक हुई. सरकार और किसनों के बीच हुई यह बैठक काफी देर तक चली लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला.
...