कृषि बिलों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. राजधानी दिल्ली में किसान डंटे हुए हैं. इसके साथ ही किसानों और केंद्र के बीच बुधवार को एक बार बातचीत होने वाली है. इससे पहले आज गृहमंत्री अमित शाह से किसान नेताओं की मुलाकात शाम 7 बजे होने जा रही है. ऐसे में किसान को उम्मीद है कि कल होने वाली मीटिंग से पहले कोई अच्छी खबर सामने आए. किसानों के समर्थन में कई नामी हस्तियां आयी है.
...