⚡इंसानियत की मिसाल: जानिए COVID मरीजों की लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली वर्षा वर्मा की सच्ची कहानी
By IANS
'एक कोशिश ऐसी भी' - यह किसी फिल्म का शीर्षक नहीं है, लेकिन ये शब्द आज के समय में संकट में घिरे लोगों के लिए आशा की एक किरण की तरह हैं. एक कोशिश ऐसी भी नामक एक एनजीओ है, जो 42 साल की वर्षा वर्मा द्वारा संचालित है.