⚡इटावा में कार सवार युवकों की दबंगई, टोल बचाने के चक्कर में बैरियर तोड़े, CCTV में कैद होने पर मामले में 3 गिरफ्तार
By Nizamuddin Shaikh
उत्तर प्रदेश के इटावा में टोल प्लाजा पर दबंगई का मामला सामने आया है. कार सवार युवकों ने बिना टोल दिए निकलने के लिए एक-एक कर सभी बैरियर तोड़ डाले. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.