उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार दोपहर 1 बजे तक औसतन 39.07 प्रतिशत मतदान हुआ. दूसरे चरण में प्रदेश के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
...