भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है, जिसमें कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि ईसीआई इलेक्शन में भाजपा के साथ मिलकर धांधली कर रहा है. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
...