चुनाव अखंडता पर समूह के नेतृत्व के रूप में चुनाव आयोग ने एक सहयोगी दृष्टिकोण अपनाया. इसने ग्रीस, मॉरीशस और आईएफईएस को समूह के लिए सह-नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया. इसने इलेक्शन मैनेजमेंट बॉडीज (ईएमबी) और दुनियाभर में चुनावों के संचालन से निपटने वाले सरकारी समकक्षों के अलावा इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स और इंटरनेशनल आईडीईए को आमंत्रित किया है.
...