उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रायोगिक परीक्षाओं की आज घोषणा कर दी गई है. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रायोगिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि प्रायोगिक परीक्षा मंडलवार दो चरणों में होगा. पहले चरण की परीक्षा तीन फरवरी से शुरू हो रही है, जबकि दूसरा चरण 13 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा.
...